नोखा पंचायत समिति वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी गीतादेवी सारस्वत ने भरा नामांकन

02 Nov 2026 BIKANER
Advertisement

नोखा पंचायत समिति वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी गीतादेवी सारस्वत ने भरा नामांकन

नोखा। नोखा विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नोखा, पांचू और जसरासर पंचायत समिति क्षेत्रों में अंतिम चरण में चुनाव होने हैं। इसी बीच सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन उपखंड मुख्यालय नोखा पर दाखिल किए जा रहे हैं। नामांकन स्थल पर सुबह से ही समर्थकों और ग्रामीणों की भीड़ जुट रही है।

Advertisement

सुरपुरा गांव से पेश की दावेदारी

इसी कड़ी में पंचायत समिति वार्ड नंबर 20 से भाजपा प्रत्याशी गीतादेवी सारस्वत ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने सुरपुरा गांव से वार्ड की दावेदारी पेश की है।

नामांकन के दौरान किसान मोर्चा के जिला मंत्री कैलाश भांभू, अखाराम सोखल, लालाराम, किशनाराम, रामकिशन, प्रहलाद सारस्वत, नारायण राम खाती, मालचंद सारस्वत, चैनाराम गर्ग, शंकरलाल और सोहनलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

समर्थकों ने किया स्वागत, जीत का दावा

नामांकन दाखिल करने के बाद समर्थकों ने माला पहनाकर गीतादेवी सारस्वत का स्वागत किया और उनकी जीत का दावा किया। प्रत्याशी गीतादेवी ने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता उन्हें मौका देती है तो वे वार्ड के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी।

अंतिम चरण के चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल

गौरतलब है कि नोखा, पांचू और जसरासर पंचायत समिति क्षेत्रों में पंचायती राज चुनाव अंतिम चरण में होंगे। चुनाव की घोषणा के बाद गांवों और ढाणियों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान आने वाले दिनों में अन्य प्रत्याशियों के भी पर्चे दाखिल करने की संभावना है।

Advertisement
Share: