बीकानेर: बज्जू खालसा से 20 वर्षीय नरेंद्र बिश्नोई लापता, पिता ने तीन युवकों पर जताया शक

24 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर: बज्जू खालसा से 20 वर्षीय नरेंद्र बिश्नोई लापता, पिता ने तीन युवकों पर जताया शक

बीकानेर। जिले के बज्जू खालसा निवासी 20 वर्षीय नरेंद्र बिश्नोई के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता शंकरलाल पुत्र पांचाराम बिश्नोई ने पुलिस थाना बज्जू में रिपोर्ट देकर बेटे की तलाश करने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

17 अक्टूबर को घर से निकला, वापस नहीं लौटा

रिपोर्ट के अनुसार, नरेंद्र 17 अक्टूबर को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। पिता के अनुसार, नरेंद्र के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं।

तीन युवकों पर जताया शक

शंकरलाल ने अपनी रिपोर्ट में कैलाश गोदारा निवासी सुरजनाणी, विकास निवासी सदरी पिलवा और सुनील गोदारा निवासी सुरजनाणी पर शक जताया है। परिवादी का आरोप है कि पूछताछ के दौरान इन युवकों ने एक बार नरेंद्र को बुलाने की बात स्वीकार की थी, लेकिन बाद में वे अपनी बात से मुकर गए। इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल अमित कुमार को सौंपी गई है। पुलिस लापता युवक की तलाश और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है।

Aapni Awaj | Bikaner News

Advertisement
Share: