किन्नर के साथ भाई-भाभी ने की मारपीट, घर का सामान ले जाने का आरोप; बज्जू थाने में मामला दर्ज

08 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

किन्नर के साथ भाई-भाभी ने की मारपीट, घर का सामान ले जाने का आरोप; बज्जू थाने में मामला दर्ज

बीकानेर.  बज्जू थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद का एक मामला सामने आया है। एक किन्नर ने अपने ही भाई और भाभी पर मारपीट करने तथा घर का सामान ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बज्जू परिवादिया मुस्कान (किन्नर) पुत्री लूणाराम, निवासी ग्रांधी, थाना बज्जू, जिला बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 4 जून 2026 को उसके साथ पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट की गई। आरोप है कि उसके भाई और भाभी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की तथा घर में रखा सामान भी अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अशोक पुत्र लूणाराम निवासी ग्रांधी तथा उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share: