बज्जू में डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

25 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर: बज्जू में डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

बीकानेर: बज्जू क्षेत्र में 954 आरडी बीकमपुर रोड पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय बाइक पर तीन युवक सवार थे। घायल को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर घायल

हादसे में जाटावास, बज्जू निवासी लेखराम (20) पुत्र मानाराम जाट और बिठनोक निवासी बलदेव (22) पुत्र रामेश्वरलाल ब्राह्मण की मौत हो गई। वहीं, जाटावास, बज्जू निवासी मोहन (18) पुत्र टीकूराम जाट गंभीर रूप से घायल हो गया।

954 आरडी बीकमपुर रोड पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक पर 954 आरडी बीकमपुर रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक-डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस जुटी जांच में

सूचना मिलने पर बज्जू पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डंपर की टक्कर बाइक में आगे से लगी या पीछे से। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Aapni Awaj | Bikaner News

Advertisement
Share: