Bikaner News: बीकानेर में घर के आगे खड़ी बाइक चोरी! अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

17 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में घर के आगे खड़ी बाइक चोरी! CCTV खंगाल रही पुलिस, आरोपी की तलाश शुरू

Bikaner News: बीकानेर शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब बंगला नगर क्षेत्र में घर के आगे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार रामकिशन निवासी बंगलानगर ने मुक्ताप्रसाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 24 मई को शाम करीब 4 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के आगे खड़ी की थी।

जब उसने बाहर आकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।

चोरी गई मोटरसाइकिल का नंबर RJ07XS4721 बताया गया है। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले की जांच हेड कांस्टेबल सहीराम द्वारा की जा रही है।

Share: