बीकानेर में कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ मुद्दे पर प्रदर्शन, कोटगेट से कलेक्ट्रेट तक मार्च

29 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ मुद्दे पर प्रदर्शन, कोटगेट से कलेक्ट्रेट तक मार्च

बीकानेर। कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को जिला मुख्यालय पर कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के लिए कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोटगेट पर जुटना शुरू हो गए हैं। यहां से विरोध मार्च निकाला जाएगा, जो जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगा।

Advertisement

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शन में राजस्थान कांग्रेस के सह प्रभारी चिरंजीव राव सहित जिले के कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कोटगेट से कलेक्ट्रेट तक निकलेगा मार्च

कांग्रेस का पैदल मार्च कोटगेट से शुरू होकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किए जाने का कार्यक्रम है।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर किया जा रहा है।

प्रदर्शन को लेकर कोटगेट सहित मार्च के प्रस्तावित मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट रही है।

Advertisement
Share: