बीकानेर। जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र में कमांड भूमि के कथित फर्जी विक्रय का मामला सामने आया है। परिवाद के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार हुसंगसर निवासी पूनम पत्नी अनिल कुमार (उम्र 49 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शिवलाल पुत्र अर्जुनराम, निवासी बासी सहज बरदान, हुसंगसर ने महत्वपूर्ण तथ्य जानबूझकर छिपाकर धोखे से कमांड भूमि का विक्रय कर दिया।
रिपोर्ट में बताया गया है कि मामला पटवार हल्का हुसंगसर, तहसील एवं जिला बीकानेर की कमांड भूमि से संबंधित है। आरोप है कि मुरब्बा संख्या 152/44 एवं 152/52 की विभिन्न किला संख्याओं में स्थित कुल 0.7334 हेक्टेयर कमांड भूमि का विक्रय कर दिया गया।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
बीछवाल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 420 आईपीसी एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




