बीकानेर में घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकद सहित सोने-चांदी के जेवर चोरी

16 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में घर को चोरों ने बनाया निशाना, 90 हजार नकद सहित सोने-चांदी के जेवर चोरी

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र की इन्द्रमणी कॉलोनी में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए 90 हजार रुपए नकद सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात 14 सितंबर की रात की बताई जा रही है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुबह घर में चोरी का पता चला

परिवादी राजूराम रिन्टौड पुत्र रामलाल जाट ने 15 सितंबर को जेएनवीसी थाने में लिखित रिपोर्ट दी। उसने बताया कि 14 सितंबर की रात घर में चोरी हुई। सुबह जानकारी मिलने पर घर में सामान की जांच की गई तो नकदी और आभूषण गायब मिले।

90 हजार रुपए और जेवर चोरी

रिपोर्ट के अनुसार चोर घर से दूध के हफ्ते के जमा 90 हजार रुपए नकद ले गए। इसके अलावा सोने-चांदी के कई आभूषण भी चोरी हुए हैं। इनमें बड़ी तागड़ी, करीब 15 भरी की नई पतली पाजेब, छह टूटी पाजेब, छह फूलड़े, सोने की बिंटी, छोटे चांदी के कड़े, कान के टॉप्स, बड़ा बोरिया, बड़ी पाजेब, चार आगल की चूड़ियां, टूटी बाली और सांपती बाली सहित अन्य सामान शामिल है।

पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश

पीड़ित ने पुलिस से वारदात का खुलासा कर चोरी गया सामान बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

प्रकरण की जांच एएसआई फुसाराम को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ चोरों की पहचान और तलाश में जुटी है।

Share: