देशनोक के युवक को कार ने मारी टक्कर, PBM में इलाज के दौरान मौत

16 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

देशनोक के युवक को कार ने मारी टक्कर, PBM में इलाज के दौरान मौत

बीकानेर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा धारनिया पंप के पास हुआ, जहां कार की टक्कर से गंभीर घायल हुए युवक ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार देशनोक के वार्ड नंबर 8 निवासी निर्मल (25) पुत्र जितेंद्र बाइक से बीकानेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान धारनिया पंप के पास सामने से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। शिकायत में कार चालक पर तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है।

इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

हादसे में निर्मल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे तत्काल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

घटना को लेकर मृतक के ताऊ शिवलाल पुत्र सुरजा राम रेगर ने देशनोक थाने में कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Share: