बीकानेर में भूखंड कब्जाने की कोशिश! प्लॉट पर हमला और तोड़फोड़, 5 लोगों पर मामला दर्ज

26 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में भूखंड कब्जाने की कोशिश! प्लॉट पर हमला और तोड़फोड़ का मामला दर्ज

बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक भूखंड पर कब्जा करने की नीयत से हमला और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजद आरोपियों सहित दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भूखंड की सफाई करने गए युवक पर हमला

परिवादी बागवानों के मोहल्ले निवासी यशपाल तंवर पुत्र इंदरचंद माली ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गायत्री माता मंदिर के पास लाल गुफा रोड पर उसका एक प्लॉट है।

14 अप्रैल को वह अपने भूखंड की सफाई करने गया था। इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उसके साथ हमला कर दिया। पीड़ित ने किसी तरह मौके से बचकर अपनी जान बचाई।

आरोपियों ने की तोड़फोड़

परिवादी का आरोप है कि उसके वहां से जाने के बाद आरोपियों ने भूखंड में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने शुरू की जांच

कोटगेट थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर गोगागेट के बाहर लाल गुफा रोड निवासी मंजूर पुत्र गनी, निजाम, सतार सहित दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच एएसआई सुनील को सौंपी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

Share: