बीकानेर में नमकीन देने से मना किया तो भड़के दो युवक! दुकानदार के सिर पर किया वार

18 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दुकान पर नमकीन देने से मना करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, दो युवकों ने दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी के साथ मारपीट की और उसके सिर पर वस्तु से वार कर दिया। हमले में कर्मचारी के सिर में चोट लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

Advertisement

बिना रुपये नमकीन देने से मना करने पर हुआ विवाद

परिवादी हर्षवर्धन जोशी पुत्र रामकुमार जोशी, निवासी जोशीवाड़ा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी दुकान पर काम करने वाले सचिन कुमार ने आरोपियों को बिना रुपये दिए नमकीन देने से मना किया था। आरोप है कि इसी बात से दोनों युवक नाराज हो गए।

रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने शराब के लिए पैसे मांगने शुरू कर दिए। बात बढ़ने पर दोनों ने दुकान कर्मचारी सचिन कुमार के साथ मारपीट की।

सिर पर किया वार, चोट लगने से फटा सिर

आरोप है कि मारपीट के दौरान एक आरोपी ने झरने जैसी वस्तु से सचिन कुमार के सिर पर वार कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और सिर फट गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया।

दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मनुीर खां पुत्र मंगतू खां, निवासी कसाई की बारी, बीकानेर और बल्ली पुत्र मंगतू खां, निवासी अबासिया मदरसे के पास, भिश्ती का मोहल्ला, बीकानेर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

Share: