बीकानेर में घर में सेंधमारी, 7 लाख रुपए नकद और लाखों के आभूषण चोरी; मुक्ताप्रसाद थाने में मामला दर्ज
बीकानेर: शहर की कृष्णा विहार कॉलोनी में घर में सेंधमारी कर लाखों रुपए की नकदी और आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर घर से करीब 7 लाख रुपए नकद और लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना 28 अक्टूबर की बताई जा रही है।
इस संबंध में कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी अश्विनी सेन ने मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर नकदी और कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
घर की अलमारियों और तिजोरियों को खंगाला
जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर में रखी अलमारियों और तिजोरियों को खंगाला तथा उनमें रखी नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। चोरी गए सामान में करीब 7 लाख रुपए नकद और लाखों रुपए के आभूषण शामिल बताए गए हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
मुक्ताप्रसाद पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
Aapni Awaj | बीकानेर क्राइम न्यूज






