बीकानेर वालों के लिए बड़ी खबर! 2026 में इन 2 दिन रहेगा स्थानीय अवकाश
बीकानेर: जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में दो महत्वपूर्ण अवसरों पर स्थानीय अवकाश रहेगा।
इन तारीखों पर रहेगा अवकाश
जारी आदेश के अनुसार 25 जून 2026 (गुरुवार) को निर्जला एकादशी तथा 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को धनतेरस के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
निर्जला एकादशी पर शहर में दिखता है अलग माहौल
निर्जला एकादशी के अवसर पर बीकानेर शहर में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियां देखने को मिलती हैं। पूरे दिन विभिन्न संगठनों और सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों द्वारा दान-पुण्य और सेवा कार्य किए जाते हैं।
शहर की सड़कों पर जगह-जगह लोगों द्वारा शरबत, पानी और अन्य सेवा कार्यों के आयोजन किए जाते हैं।
जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित विभागों को स्थानीय अवकाश की जानकारी दी गई है।




