बीकानेर में मॉल में भीषण आग! स्टेशन के सामने मची अफरा-तफरी

05 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में मॉल में भीषण आग! स्टेशन के सामने मची अफरा-तफरी, लोगों को कराया बाहर

बीकानेर। बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। स्टेशन के सामने स्थित एक मॉल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही सुरक्षा के मद्देनजर मॉल को तत्काल खाली कराया गया और अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Advertisement

मॉल की किचन में आग लगने की प्रारंभिक जानकारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग मॉल की किचन में लगी बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी विक्रम तिवारी सहित पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मॉल में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटीं

फिलहाल दमकल की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीमें मौजूद हैं।

आग लगने के कारण और नुकसान का आकलन बाकी

आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। वहीं आग से मॉल में कितना नुकसान हुआ है, इसका भी फिलहाल आकलन किया जा रहा है। आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान और घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

फिलहाल राहत की बात यह है कि सुरक्षा के मद्देनजर मॉल को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

Advertisement
Share: