शराब के लिए पैसा नहीं देने पर युवक से मारपीट: बाइक में तोड़फोड़ का आरोप, तीन नामजद

27 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में शराब के पैसे मांगने को लेकर युवक से मारपीट: बाइक में तोड़फोड़ का आरोप, तीन नामजद

बीकानेर। जामसर क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 417 आरडी निवासी छोटूराम नायक पुत्र नत्थूराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपी युवकों ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने छोटूराम की रिपोर्ट पर खेताराम, शिवलाल उर्फ बबरी और सुखराम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच पुलिस अधिकारी द्वारा की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share: