बीकानेर मेयर चुनाव: नवरतन डागा ने नामांकन वापस लिया, कांग्रेस-बीजेपी में सीधा मुकाबला

18 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर मेयर चुनाव: नवरतन डागा ने नामांकन वापस लिया, कांग्रेस-बीजेपी में सीधा मुकाबला

बीकानेर। मेयर चुनाव को लेकर चल रही सियासी हलचल के बीच कांग्रेस पार्षद नवरतन डागा ने अपना निर्दलीय नामांकन वापस ले लिया है। नामांकन वापसी के बाद अब बीकानेर मेयर पद के लिए कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रह गया है।

कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में नामांकन वापस

नवरतन डागा शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे और अपना निर्दलीय नामांकन वापस लिया। इस दौरान विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी, पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, बिशनाराम सियाग, शिवलाल गोदारा सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।

डोटासरा से मुलाकात के बाद बदला रुख

इससे पहले नवरतन डागा की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की तस्वीर सामने आई थी। इसके बाद उनके नामांकन वापस लेने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

नामांकन वापस लेने के बाद डागा ने कहा कि उन्होंने अपना विरोध दर्ज करवाया था, पार्टी के खिलाफ नहीं। उन्होंने खुद को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा से उनकी बातचीत हो गई है और अब सभी मिलकर मेयर चुनाव लड़ेंगे।

अब कांग्रेस-बीजेपी के बीच मुकाबला

नवरतन डागा के निर्दलीय नामांकन वापस लेने के बाद मेयर चुनाव में अब कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस की ओर से अनिल कल्ला और बीजेपी की ओर से सुरेंद्र सिंह शेखावत मैदान में हैं।

बीकानेर नगर निगम मेयर पद के लिए 21 सितंबर को मतदान होगा।

Share: