बीकानेर में 52.27 ग्राम एमडी के साथ दो गिरफ्तार, बेसमेंट पार्किंग में दबिश

30 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में 52.27 ग्राम एमडी के साथ दो गिरफ्तार, बेसमेंट पार्किंग में दबिश

बीकानेर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नाल थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 52.27 ग्राम संदिग्ध एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एमडी के परिवहन में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की है।

Advertisement

तेरह मंजिला भवन की बेसमेंट पार्किंग में दबिश

पुलिस के अनुसार, डीएसटी प्रभारी सुरेंद्र पचार और नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में टीम ने 29 सितंबर की देर रात करमीसर स्थित गेमनापीर रोड पर कार्रवाई की। टीम ने यहां तेरह मंजिला भवन की बेसमेंट पार्किंग में दबिश दी। तलाशी के दौरान दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 52.27 ग्राम संदिग्ध एमडी बरामद हुई।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से पवन कुमार पुत्र बुलाकी दास, निवासी आचार्यों का चौक, बीकानेर और नितेश पुरोहित पुत्र राजकुमार, निवासी भट्टों का चौक, बीकानेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी जब्त कर ली।

सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

मामले में नाल थाने में एफआईआर दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22, 25, 29 तथा बीएनएस की धारा 112(2) के तहत जांच शुरू की गई है। पुलिस अब बरामद एमडी के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

कार्रवाई में डीएसटी के एएसआई रामकरण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Advertisement
Share: