बीकानेर। नगर निगम के 80 वार्डों में हुई वोटिंग की मतगणना 14 सितंबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। नगर निगम के वोटों की गिनती 43 टेबलों पर प्रथम तल के अलग-अलग कमरों में होगी, जहां वार्ड 1 से 20 की मतगणना 9 टेबल, वार्ड 21 से 35 की 8 टेबल, वार्ड 36 से 50 की 9 टेबल, वार्ड 51 से 65 की 9 टेबल और वार्ड 66 से 80 की 8 टेबलों पर की जाएगी। पांच नगर पालिकाओं की मतगणना भी पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में निर्धारित टेबलों पर होगी। नोखा और श्रीडूंगरगढ़ की मतगणना दूसरे तल पर होगी, जबकि लूणकरणसर, देशनोक, नापासर और खाजूवाला के वोट भूतल पर निर्धारित कमरों में गिने जाएंगे। डाक मतपत्रों की गिनती संबंधित आरओ की टेबल पर होगी।





