आखिर इंतजार खत्म! BJP ने जारी की बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों की सूची, जानें किसे मिला टिकट

31 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

आखिर इंतजार खत्म! BJP ने जारी की बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों की सूची, जानें किसे मिला टिकट

बीकानेर। लंबी जद्दोजहद और टिकटों को लेकर चली रस्साकशी के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने बीकानेर नगर निगम चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से वार्ड नंबर 1 से 80 तक उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद शहर की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

Advertisement

टिकट को लेकर पिछले कई दिनों से भाजपा नेताओं और दावेदारों के बीच लगातार बैठकों और चर्चाओं का दौर चल रहा था। अब प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद सभी की नजरें चुनावी मुकाबलों और टिकट से वंचित रहे दावेदारों के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

बीकानेर नगर निगम चुनाव: BJP प्रत्याशियों की सूची

  • वार्ड 1: मंजू देवी
  • वार्ड 2: दीपक व्यास
  • वार्ड 3: शिव गहलोत / प्रेम गहलोत
  • वार्ड 4: नीतू तेजी
  • वार्ड 5: हंसा देवी नायक
  • वार्ड 6: संदीप गहलोत
  • वार्ड 7: राधिका पत्नी बजरंग सीरियल
  • वार्ड 8: भगवान सिंह मेड़तिया
  • वार्ड 9: विनोद धवल
  • वार्ड 10: गिरिराज आचार्य
  • वार्ड 11: नरेन्द्र सिंह
  • वार्ड 12: हिमांशु शर्मा
  • वार्ड 13: सुरेन्द्र सिंह शेखावत
  • वार्ड 14: सुशीला कंवर
  • वार्ड 15: शंकर सिंह चौहान
  • वार्ड 16: महेंद्र कुमार जनागल
  • वार्ड 17: संतोष देवी
  • वार्ड 18: टेकचंद
  • वार्ड 19: आशा देवी कुमावत
  • वार्ड 20: चित्रा करल
  • वार्ड 21: मनरख
  • वार्ड 22: मुकेश ओझा
  • वार्ड 23: शांति देवी
  • वार्ड 24: मुरलीधर पंवार
  • वार्ड 25: दीपक जाजड़ा
  • वार्ड 26: शिव कुमार रंगा
  • वार्ड 27: शिवचंद पड़िहार
  • वार्ड 28: मधु देवी
  • वार्ड 29: भंवर लाल साहू
  • वार्ड 30: भंवर लाल कुमावत
  • वार्ड 31: पुनीत शर्मा
  • वार्ड 32: भूपेंद्र शर्मा
  • वार्ड 33: सिवरी देवी
  • वार्ड 34: अनिरुद्ध चौधरी
  • वार्ड 35: भंवर सिंह भाटी
  • वार्ड 36: कोमल कंवर
  • वार्ड 37: श्याम सिंह हांडला
  • वार्ड 38: अशोक प्रजापत
  • वार्ड 39: कुलदीप चौधरी
  • वार्ड 40: कविता बिश्नोई
  • वार्ड 41: फारुख
  • वार्ड 42: जगदीश
  • वार्ड 43: प्रकाश व्यास
  • वार्ड 44: दीनदयाल स्वामी
  • वार्ड 45: महेंद्र वाल्मीकि
  • वार्ड 46: शशि कांत गहलोत
  • वार्ड 47: सरिता नाहटा
  • वार्ड 48: भरत छंगारा
  • वार्ड 49: पूनम पंवार
  • वार्ड 50: जमना लाल गजरा
  • वार्ड 51: पंकज गहलोत
  • वार्ड 52: उम्मेद राजपुरोहित
  • वार्ड 53: आसमा नाज
  • वार्ड 54: उमाशंकर सोलंकी
  • वार्ड 55: आसकरण ओझा
  • वार्ड 56: कमला देवी
  • वार्ड 57: चंद्रा देवी
  • वार्ड 58: सतीश किराड़ू
  • वार्ड 59: अपर्णा आचार्य
  • वार्ड 60: किशोर आचार्य
  • वार्ड 61: गिरिराज जोशी
  • वार्ड 62: गोपाल अग्रवाल
  • वार्ड 63: किशन चौधरी
  • वार्ड 64: मुकेश बन
  • वार्ड 65: सुमन कंवर
  • वार्ड 66: मोहिनी देवी
  • वार्ड 67: हेमेन्द्र भाटी
  • वार्ड 68: शंकर लाल
  • वार्ड 69: लीला गहलोत पत्नी अनुप गहलोत
  • वार्ड 70: विक्रम सिंह राजपुरोहित
  • वार्ड 71: जगदीश प्रसाद सोलंकी
  • वार्ड 72: सुमन जोशी
  • वार्ड 73: दीपक पारीक
  • वार्ड 74: जसौदा ओझा
  • वार्ड 75: महावीर रांका
  • वार्ड 76: विशाल सोनी
  • वार्ड 77: ताराचंद जनागल
  • वार्ड 78: शबनम
  • वार्ड 79: किरण जोशी
  • वार्ड 80: जिया उल हक

टिकट वितरण के बाद बढ़ेगी चुनावी सरगर्मी

भाजपा प्रत्याशियों की सूची सामने आने के बाद अब नगर निगम चुनाव की तस्वीर तेजी से बदलने की संभावना है। पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के नाम तय होने के साथ ही संबंधित वार्डों में जनसंपर्क और चुनाव प्रचार तेज होगा। वहीं टिकट नहीं मिलने वाले दावेदारों की प्रतिक्रिया और संभावित बगावत भी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बीकानेर नगर निगम के सभी 80 वार्डों में अब भाजपा प्रत्याशियों के सामने कांग्रेस, अन्य राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की चुनौती होगी। आने वाले दिनों में नामांकन, प्रचार और राजनीतिक समीकरण चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना सकते हैं।

Share: