इन आठ वार्ड में सीधा,14 में त्रिकोणीय,14 वार्डों में चतुष्कोणीय मुकाबला,जाने कौनसे

03 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर निकाय चुनाव में तस्वीर साफ, 406 प्रत्याशी मैदान में; वार्ड 2 में सबसे बड़ा घमासान

बीकानेर। नगर निगम चुनाव में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब चुनावी तस्वीर लगभग साफ हो गई है। गुरुवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन कुल 74 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस लिए। इसके बाद नगर निगम के 80 वार्डों में चुनावी मुकाबले में अब 406 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। कई वार्डों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने बागी और निर्दलीय प्रत्याशी भी डटे हुए हैं, जिससे मुकाबला रोचक हो गया है।

Advertisement

सबसे ज्यादा प्रत्याशी वार्ड नंबर 2 में हैं। यहां कांग्रेस और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा 13 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। दूसरी ओर कई वार्डों में सीधा मुकाबला है, जबकि बड़ी संख्या में वार्डों में त्रिकोणीय, चतुष्कोणीय और बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति बनी हुई है।

वार्ड 2 में सबसे बड़ा मुकाबला

वार्ड नंबर 2 इस चुनाव का सबसे चर्चित वार्ड बन गया है। यहां कांग्रेस के संजय आचार्य और भाजपा के दीपक व्यास के सामने 13 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इतनी बड़ी संख्या में प्रत्याशियों की मौजूदगी के कारण यहां वोटों का बंटवारा चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकता है।

इन वार्डों में सीधा मुकाबला

दो प्रत्याशियों वाले वार्डों में सीधे आमने-सामने का मुकाबला होगा। इन वार्डों में 12, 20, 30, 35, 37, 58, 67 और 68 शामिल हैं।

इन वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला

तीन प्रत्याशियों वाले वार्डों में भी मुकाबला काफी दिलचस्प रहेगा। इनमें वार्ड 4, 9, 15, 38, 42, 45, 46, 47, 56, 59, 61, 65, 66 और 70 शामिल हैं।

18 वार्डों में चतुष्कोणीय संघर्ष

चार प्रत्याशियों वाले वार्डों की संख्या सबसे ज्यादा है। वार्ड 14, 17, 18, 24, 27, 28, 31, 44, 48, 54, 57, 63, 72, 74, 75, 76, 78 और 79 में चार-चार प्रत्याशी मैदान में हैं।

17 वार्डों में पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

पांच प्रत्याशियों वाले वार्डों में भी मुकाबला कड़ा रहने की संभावना है। इनमें वार्ड 1, 7, 11, 13, 16, 19, 21, 22, 23, 26, 29, 32, 49, 50, 51, 60 और 77 शामिल हैं।

छह और सात प्रत्याशियों वाले वार्ड

छह प्रत्याशियों वाले वार्डों में 5, 33, 34, 36, 39, 40, 53 और 55 शामिल हैं। वहीं सात प्रत्याशियों वाले वार्डों में 6, 25, 41, 52, 64, 71 और 73 हैं।

आठ और नौ प्रत्याशियों वाले वार्ड

आठ प्रत्याशियों वाले वार्डों में 10, 43, 62 और 80 शामिल हैं। जबकि वार्ड 8 में नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा 15 प्रत्याशी वार्ड नंबर 2 में चुनाव लड़ रहे हैं।

वार्ड 69 में निर्विरोध निर्वाचन

वार्ड नंबर 69 में लीला गहलोत का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इस वार्ड में अब सीधा चुनावी मुकाबला नहीं है।

वार्ड 73 में बदला चुनावी समीकरण

नाम वापसी के दौरान वार्ड नंबर 73 में भी दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। यहां बसपा प्रत्याशी रविन्द्र सारस्वत ने अपना नामांकन वापस लेते हुए भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में वोट की अपील की। इससे वार्ड 73 के चुनावी समीकरणों पर असर पड़ने की संभावना है।

वार्ड 1 से 10 तक कौन-कौन मैदान में

वार्ड 1: कांग्रेस- चन्द्रकला, भाजपा- मंजू देवी, रालोपा- मोबीना बानो, बसपा- राधा देवी, निर्दलीय- संतोष।

वार्ड 2: कांग्रेस- संजय आचार्य, भाजपा- दीपक व्यास। निर्दलीय- सुरेन्द्र स्वामी, राजेन्द्र कुमार, सुरेश, लक्ष्मी पारीक, विनोद कुमार, शिवशंकर बिस्सा, दिधिति शर्मा, गोपाल, गिरधारी सुथार, तेजेन्द्र श्रीमाली, खेतनाथ, चन्द्र मोहन और रासबिहारी जोशी।

वार्ड 3: कांग्रेस- अंशुल गहलोत, भाजपा- शिव गहलोत, आम आदमी पार्टी- त्रिलोक नाथ, निर्दलीय- मुरली गहलोत, आनंद भाटी, भोमराज, राधेश्याम।

वार्ड 4: कांग्रेस- तीजा देवी, भाजपा- नीतू तेजी, निर्दलीय- मीना।

वार्ड 5: कांग्रेस- मनीषा सिंघल, भाजपा- हंसा, निर्दलीय- मधु, ममता, सुनीता, मुन्नी देवी।

वार्ड 6: कांग्रेस- नंद किशोर गहलोत, भाजपा- संदीप गहलोत, बसपा- मनोज कुमार, कम्युनिस्ट पार्टी- अजय कुमार, निर्दलीय- मूलचंद, संजय शर्मा, दीपक कुमार।

वार्ड 7: कांग्रेस- गीता देवी, भाजपा- राधिका, रालोपा- माया, निर्दलीय- किरण प्रजापत, शहनाज बानो।

वार्ड 8: कांग्रेस- नवीन जांगिड़, भाजपा- भगवान सिंह मेडतिया, बसपा- जय सिंह यादव, रालोपा- राहुल, आप- विपिन चन्द्र, निर्दलीय- गौरव शर्मा, मनोज प्रजापत, विक्रम सिंह शेखावत, राजेन्द्र सिंह।

वार्ड 9: कांग्रेस- प्रदीप घारू, भाजपा- विनोद धवल, रालोपा- शकुन्तला देवी।

वार्ड 10: कांग्रेस- हड़मानाराम गोदारा, भाजपा- गिरिराज चारण, रालोपा- श्रवण राम, आप- मंगल चंद प्रजापत, निर्दलीय- राजकुमार, कपिल सिंह, आजाद भाटी, मनीष।

वार्ड 11 से 20 तक मुकाबला

वार्ड 11: कांग्रेस- भगवान सिंह, भाजपा- नरेन्द्र सिंह, रालोपा- कृष्णलाल घुघरवाल, निर्दलीय- विकास सियाग, भंवरलाल।

वार्ड 12: कांग्रेस- सुहानी शर्मा, भाजपा- हिमांशु शर्मा।

वार्ड 13: कांग्रेस- दुष्यंत सिंह, भाजपा- सुरेन्द्र सिंह, निर्दलीय- पुष्पेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह शेखावत।

वार्ड 14: कांग्रेस- किरण भाटी, भाजपा- सुशीला कंवर राजपुरोहित, निर्दलीय- मनीषा संवाल, शालिनी पाल।

वार्ड 15: कांग्रेस- अब्दुल वाहिद, भाजपा- शंकर सिंह चौहान, निर्दलीय- विजय पाल गोदारा।

वार्ड 16: कांग्रेस- पूनम चंद, भाजपा- महेन्द्र जनागल, रालोपा- कृष्ण कुमार, निर्दलीय- भीमराज, सूरज सांखला।

वार्ड 17: कांग्रेस- चेतना चौधरी, भाजपा- संतोष देवी शर्मा, निर्दलीय- रेणू सोलंकी, अनिता।

वार्ड 18: कांग्रेस- मकसूद अहमद, भाजपा- टेकचंद गहलोत, बसपा- त्रिलोक चंद, निर्दलीय- संजय भाटी।

वार्ड 19: कांग्रेस- तुलसी कुम्हार, भाजपा- आशा देवी प्रजापत, रालोपा- गीता देवी, निर्दलीय- मंजू देवी, कांता।

वार्ड 20: कांग्रेस- ज्योति, भाजपा- चित्रा देवी।

वार्ड 21 से 30 तक प्रत्याशी

वार्ड 21: कांग्रेस- रिजवान, भाजपा- माणक सेन, बसपा- बच्छराज, रालोपा- श्रवण राम, निर्दलीय- अनोप विश्नोई।

वार्ड 22: कांग्रेस- सुखदेव नाथ, भाजपा- मुकेश ओझा, रालोपा- लक्ष्मण, निर्दलीय- मनफूल योगी, प्रतीक स्वामी।

वार्ड 23: कांग्रेस- पूनम पारीक, भाजपा- शांति देवी, रालोपा- सरोज देवी, निर्दलीय- गुड्डी देवी, नत्थी।

वार्ड 24: कांग्रेस- गौरीशंकर गहलोत, भाजपा- मुरली पंवार, निर्दलीय- धर्मेन्द्र तंवर, राम पंचारिया।

वार्ड 25: कांग्रेस- मो हुसैन, भाजपा- दीपक जाजड़ा, रालोपा- तेजाराम पंवार, कम्युनिस्ट- रजिया, निर्दलीय- इकबाल अली, मो आबिद, मुजिबुर्रहमान खिलजी।

वार्ड 26: भाजपा- रामदयाल पंचारिया, निर्दलीय- श्रीकांत सुराना, विनोद कुमार, संजय राखेचा, अशोक।

वार्ड 27: कांग्रेस- दिलीप बांठिया, भाजपा- शिवचंद पडिहार, आप- पवन पुरोहित, निर्दलीय- माणकचंद।

वार्ड 28: कांग्रेस- पुष्पा देवी सेठिया, भाजपा- मधु देवी सुराणा, निर्दलीय- मंजू देवी, लक्ष्मी देवी।

वार्ड 29: कांग्रेस- गोरधन डूडी, भाजपा- भंवरलाल साहू, कम्युनिस्ट- प्रभज्योत, निर्दलीय- हनुमान गिरी, श्रवणराम, जगदीश।

वार्ड 30: कांग्रेस- अब्दुल सतार, निर्दलीय- आशा देवी।

वार्ड 31 से 40 तक

वार्ड 31: कांग्रेस- राकेश विश्नोई, भाजपा- पुनीत शर्मा, निर्दलीय- रघुवंश भूषण उपाध्याय, सलीम खान मांगलिया।

वार्ड 32: कांग्रेस- प्रेम प्रकाश खत्री, भाजपा- भूपेन्द्र शर्मा, रालोपा- प्रेम कुमार, निर्दलीय- भगवती प्रसाद गौड, अरविन्द।

वार्ड 33: कांग्रेस- लक्ष्मी देवी, भाजपा- सिंवरी देवी, रालोपा- मनीषा, निर्दलीय- गीता देवी, सुनीता खरखोदिया, नात्थी देवी।

वार्ड 34: कांग्रेस- सुनील धतरवाल, भाजपा- अनिरूद्ध चौधरी, निर्दलीय- विपुल शर्मा, रमेश, नरेश राठौड, संजीव यादव।

वार्ड 35: कांग्रेस- मनोज विश्नोई, भाजपा- भंवर सिंह।

वार्ड 36: कांग्रेस- शकीला, भाजपा- अनुराधा चौधरी, आप- संतोष पाल, निर्दलीय- चन्द्रकांता, सरोज विश्नोई, कोमल कंवर।

वार्ड 37: कांग्रेस- रविन्द्र पाल, भाजपा- श्याम सिंह।

वार्ड 38: कांग्रेस- छैल सिंह, भाजपा- अशोक प्रजापत, निर्दलीय- दीपक अरोड़ा, रवि कुमार देवड़ा।

वार्ड 39: कांग्रेस- सलमान खान, भाजपा- कुलदीप, निर्दलीय- रामरख, अनिल, राकेश माहर, संतोष जाट।

वार्ड 40: कांग्रेस- शारदा विश्नोई, भाजपा- कविता विश्नोई, निर्दलीय- ओम कंवर, कुसुम कंवर, भंवरी, जगन देवी।

वार्ड 41 से 50 तक

वार्ड 41: कांग्रेस- अश्वनी मिढ्ढा, भाजपा- फारूख चौहान, निर्दलीय- मिर्जा हैदर बेग, ओमप्रकाश, आनंद सोनी, मो असलम पठान, राजीव दीवान।

वार्ड 42: कांग्रेस- लक्ष्मी देवी, भाजपा- जगदीश कंवर, रालोपा- संतोष देवी।

वार्ड 43: कांग्रेस- विनय हर्ष, भाजपा- प्रकाश व्यास, रालोपा- विक्रम, निर्दलीय- नंद किशोर गहलोत, मदन गोपाल, पवन ओझा, गौरीशंकर गहलोत, अमित।

वार्ड 44: कांग्रेस- मनोज नांगल, भाजपा- दीन दयाल स्वामी, निर्दलीय- भगवती, शुभकरण गहलोत।

वार्ड 45: कांग्रेस- ओम प्रकाश लोहिया, भाजपा- महेन्द्र पडिहार, निर्दलीय- लक्ष्मण नाथ।

वार्ड 46: कांग्रेस- शिव कुमार, भाजपा- शशिकांत गहलोत, निर्दलीय- चतुर्भुज तिवारी।

वार्ड 47: कांग्रेस- सविता जोशी, भाजपा- सरिता नाहटा, निर्दलीय- बेबी देवी।

वार्ड 48: कांग्रेस- नंदलाल जावा, भाजपा- भरत चांगरा, निर्दलीय- अनिल मेघवाल, अनुराग सर्वटा।

वार्ड 49: कांग्रेस- मंजू गहलोत, भाजपा- पूनम पंवार, रालोपा- उर्मिला गोदारा, निर्दलीय- कृष्णा, सुषमा।

वार्ड 50: कांग्रेस- नवरतन डागा, भाजपा- झमनलाल गजरा, निर्दलीय- संजय सिंह, केशव लोहिया, मोन्टी मक्कड़।

वार्ड 51 से 60 तक

वार्ड 51: कांग्रेस- महेन्द्र सिंह सोढ़ा, भाजपा- पंकज गहलोत, निर्दलीय- त्रिलोक सिंह, उषा रानी, पंकज।

वार्ड 52: कांग्रेस- विष्णु पांडे, भाजपा- उम्मेद सिंह राजपुरोहित, निर्दलीय- ललित सिंह इन्दा, प्रताप, महेन्द्र सिंह, महिपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह।

वार्ड 53: कांग्रेस- अनीश अली, भाजपा- असमा नाज, रालोपा- अनारदीन, निर्दलीय- बेनजीर भुट्टो, शहाबुद्दीन, सद्दाम हुसैन।

वार्ड 54: कांग्रेस- पवन कुमार, भाजपा- उमाशंकर सोलंकी, निर्दलीय- महबूब अली, तरूण यादव।

वार्ड 55: कांग्रेस- जावेद पडिहार, भाजपा- आसकरण ओझा, रालोपा- सुशील कुमार, बसपा- हीरालाल, कम्युनिस्ट- फरजाना, निर्दलीय- असगर हुसैन।

वार्ड 56: कांग्रेस- अन्नपूर्णा स्वामी, भाजपा- कमला देवी चांडक, रालोपा- गायत्री हर्ष।

वार्ड 57: कांग्रेस- सीता रंगा, भाजपा- अन्नपूर्णा व्यास, निर्दलीय- आशा देवी स्वामी, अनुपमा।

वार्ड 58: कांग्रेस- दुर्गादास छंगाणी, भाजपा- सतीश किराडू।

वार्ड 59: कांग्रेस- सुनीता आचार्य, भाजपा- अपर्णा आचार्य, निर्दलीय- खुशी मारू।

वार्ड 60: कांग्रेस- नवल कुमार पुरोहित, भाजपा- किशोर आचार्य, रालोपा- कमल किशोर भादाणी, निर्दलीय- मिर्जा साहिल बेग, आशीष सोलंकी।

वार्ड 61 से 70 तक

वार्ड 61: कांग्रेस- राजेश कुमार सोलंकी, भाजपा- गिरिराज जोशी, निर्दलीय- अब्दुल करीम।

वार्ड 62: कांग्रेस- अकबर खादी, भाजपा- गोपाल अग्रवाल, रालोपा- हसन भियानी, कम्युनिस्ट- रहमत, निर्दलीय- केवलराम, ललित व्यास, लियाकत अली, श्याम सुंदर जोशी।

वार्ड 63: कांग्रेस- समीर खान, भाजपा- किशन चौधरी, निर्दलीय- दीपक तंवर, वसीम अकरम।

वार्ड 64: कांग्रेस- जावेद खान, भाजपा- मुकेश बन, रालोपा- जाकिर हुसैन, कम्युनिस्ट- शांतिदेवी, निर्दलीय- संजय खरखोदिया, मो ताहिर, भरत सोनी।

वार्ड 65: कांग्रेस- सपना मारू, भाजपा- सुमन कंवर, निर्दलीय- सीता देवी।

वार्ड 66: कांग्रेस- नसीम बानो, भाजपा- मोहिनी देवी, निर्दलीय- संजना कंवर।

वार्ड 67: कांग्रेस- युनूस अली, भाजपा- हेमेन्द्र भाटी।

वार्ड 68: कांग्रेस- परमानंद गहलोत, भाजपा- शंकर लाल तंवर।

वार्ड 69: लीला गहलोत निर्विरोध निर्वाचित।

वार्ड 70: कांग्रेस- रजीना बानो, भाजपा- विक्रम सिंह राजपुरोहित, निर्दलीय- संजय स्वामी।

वार्ड 71 से 80 तक

वार्ड 71: कांग्रेस- नरेश नायक, भाजपा- जगदीश सोलंकी, बसपा- नरेन्द्र प्रकाश, निर्दलीय- प्रफुल्ल हटीला, विकास मलघट।

वार्ड 72: कांग्रेस- खुशबू जोशी, भाजपा- सुमन जोशी, बसपा- अनवरी बेगम, निर्दलीय- निशा पारीक।

वार्ड 73: कांग्रेस- अनिल कल्ला, भाजपा- दीपक पारीक, रालोपा- राकेश श्रीमाली, कम्युनिस्ट- दीवान, निर्दलीय- आनंद जोशी, दिनेश उपाध्याय, इम्तियाज अली।

वार्ड 74: कांग्रेस- सरिता व्यास, भाजपा- जसोदा ओझा, रालोपा- इन्दु, आप- अन्नपूर्णा पुरोहित।

वार्ड 75: कांग्रेस- धर्मवीर नाहटा, भाजपा- विशाल गोलछा, निर्दलीय- सुभाष, मनवर अली।

वार्ड 76: कांग्रेस- रक्षित सोनी, भाजपा- विशाल सोनी, निर्दलीय- गोपीचंद, राजेश चौधरी।

वार्ड 77: कांग्रेस- राहुल जादूसंगत, भाजपा- ताराचंद मेघवाल, कम्युनिस्ट- सुंदर लाल बारूपाल, निर्दलीय- लक्ष्मण गर्ग, माया कलवा।

वार्ड 78: कांग्रेस- जुलेखा बानो, भाजपा- शबनम, निर्दलीय- आबिदा बेगम, जायरा खातून।

वार्ड 79: कांग्रेस- शीतल तंवर, भाजपा- किरण जोशी, निर्दलीय- रेखा गहलोत, जुल्फेन बानो।

वार्ड 80: कांग्रेस- मो अतीक, भाजपा- जुगल खडग़ावत, रालोपा- ताहिर हसन, आप- वसीम फिरोजी, निर्दलीय- रमजान कच्छावा, सोनू, मो अब्बासी, बुनियाद हुसैन।

9 सितंबर को होगा मतदान

नाम वापसी के बाद अब नगर निगम चुनाव के लिए मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। भाजपा, कांग्रेस, रालोपा, बसपा, आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। ऐसे में कई वार्डों में राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए निर्दलीय और बागी प्रत्याशी चुनौती बन सकते हैं।

बीकानेर नगर निगम के चुनाव 9 सितंबर को होंगे। अब सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकेंगे और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेंगे।

Share: