बीकानेर निकाय चुनाव में 74 ने उठाए पर्चे, 406 प्रत्याशी मैदान में; इस वार्ड में सबसे बड़ा मुकाबला

03 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर निकाय चुनाव में 74 ने उठाए पर्चे, 406 प्रत्याशी मैदान में; वार्ड 2 में सबसे बड़ा मुकाबला

बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बीकानेर नगर निगम के चुनाव 9 सितंबर को होंगे। नामांकन वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को कुल 74 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस लिए। इनमें कई ऐसे प्रत्याशी भी शामिल हैं, जो अधिकृत पार्टी प्रत्याशियों के सामने चुनाव मैदान में खड़े थे।

Advertisement

नाम वापसी के बाद अब नगर निगम चुनाव में कुल 406 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। नामांकन वापसी के साथ ही कई वार्डों में मुकाबले के समीकरण बदल गए हैं और बागी व निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने भाजपा-कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की चुनौती बढ़ा दी है।

वार्ड 2 में सबसे ज्यादा प्रत्याशी, 13 निर्दलीय बने चुनौती

नाम वापसी के बाद भी वार्ड नंबर 2 में सबसे अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में बताए जा रहे हैं। यहां 13 निर्दलीय प्रत्याशी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के सामने चुनौती बने हुए हैं। ऐसे में इस वार्ड का मुकाबला खास तौर पर दिलचस्प माना जा रहा है।

वार्ड 73 में बसपा प्रत्याशी ने भाजपा के समर्थन में लिया नाम वापस

नाम वापसी के अंतिम दिन वार्ड नंबर 73 में सबसे दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। यहां बसपा प्रत्याशी रविन्द्र सारस्वत ने अपना नामांकन वापस लेते हुए भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन की घोषणा की और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर दी। नाम वापसी के साथ ही इस वार्ड में चुनावी समीकरणों पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

इन वार्डों से प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन

नाम वापसी के अंतिम दिन विभिन्न वार्डों से नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:

  • वार्ड 1: सरोज देवी
  • वार्ड 3: अनिल सोलंकी
  • वार्ड 6: गौतम कुमार, सुंदर लाल जोशी
  • वार्ड 7: शारदा देवी
  • वार्ड 8: टीकम चंद, हेमन्त खत्री, अरूण सोलंकी, नरेन्द्र शर्मा, दिनेश
  • वार्ड 9: वासुदेव धवल
  • वार्ड 10: शांतनु कुमार, लालचंद स्वामी, संजय विश्नोई, मेघराज सोनी
  • वार्ड 11: सुनील विश्नोई, लखन सिंह
  • वार्ड 13: ओम प्रकाश, पुष्कर शर्मा, प्रद्युम्न सिंह, शिव सिंह राजपुरोहित
  • वार्ड 15: प्रेम विश्नोई
  • वार्ड 16: ज्योति
  • वार्ड 18: धर्मेन्द्र
  • वार्ड 20: चांदा देवी, विमला
  • वार्ड 21: मनोज सियाग
  • वार्ड 22: विमल कुमार चौहान, सहीराम
  • वार्ड 23: संतोष
  • वार्ड 24: सूरज सियोता, श्याम पंचारिया
  • वार्ड 25: वसीम खिलजी
  • वार्ड 27: प्रेमरतन भट्टड, शंकरलाल जयपाल
  • वार्ड 31: प्रताप सिंह
  • वार्ड 32: शशांक
  • वार्ड 34: वीरेन्द्र कुमार
  • वार्ड 35: राकेश विश्नोई, मूलचंद मारू
  • वार्ड 38: भीखराम प्रजापत, गणेश
  • वार्ड 39: नबाब अली
  • वार्ड 40: पूजा शेखावत, सीमा
  • वार्ड 42: ज्योति चौहान, सरोज कंवर, संतोष
  • वार्ड 43: हितेश, प्रेम प्रकाश
  • वार्ड 44: अभिमन्यु स्वामी, नवल गिरी
  • वार्ड 47: सरोज
  • वार्ड 51: ब्रह्मदत्त गहलोत, धनंजय
  • वार्ड 52: रूपसिंह
  • वार्ड 53: जावेद अली
  • वार्ड 55: शब्बीर अहमद
  • वार्ड 57: संतोष देवी, प्रीति व्यास, रश्मि, हीरा कुमारी
  • वार्ड 58: सूरजभान रंगा
  • वार्ड 62: देवराज भादू, दीन मोहम्मद मौलानी, हिमांशु महात्मा, विजय बाफना
  • वार्ड 66: कोमल
  • वार्ड 70: महावीर
  • वार्ड 73: रविन्द्र सारस्वत
  • वार्ड 75: धनराज सोनी
  • वार्ड 79: मधु उपाध्याय

नाम वापसी के बाद बदले कई वार्डों के समीकरण

नामांकन वापसी के बाद अब सभी वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। जिन वार्डों में बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं, वहां भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने वोटों के बंटवारे की चुनौती रहेगी। वहीं कुछ वार्डों में बागी प्रत्याशियों की मौजूदगी सीधे तौर पर पार्टी उम्मीदवारों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

9 सितंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव में अब 406 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी के बाद बदले समीकरणों के बीच सबसे ज्यादा नजर उन वार्डों पर रहेगी, जहां निर्दलीय और बागी प्रत्याशी प्रमुख दलों के वोट बैंक में सेंध लगाने की स्थिति में हैं।

Share: