बीकानेर. सेरूणा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी दो लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Also Read - बीकानेर में 0.73 हेक्टेयर कमांड भूमि बेचने का आरोप, महिला ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मामला
पुलिस के अनुसार, परिवादी ईश्वरराम पुत्र मुकणाराम जाट, निवासी बरसिंहसर हाल दुकानदार, सेरूणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट में बताया गया कि मुख्य सड़क स्थित गणपति ट्रेडर्स दुकान का अज्ञात चोरों ने रात के समय ताला तोड़ दिया। इसके बाद दुकान में रखे गल्ले से करीब 2 लाख रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए।
घटना का पता सुबह दुकान खोलने पर चला, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।




