Bikaner News: मानसून से पहले ही खुली नगर निगम की पोल! दफ्तर के बाहर सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी

21 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

Bikaner News: मानसून से पहले ही खुली नगर निगम की पोल! दफ्तर के बाहर सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी

बीकानेर: मानसून की दस्तक से पहले नगर निगम की तैयारियों की हकीकत सामने आने लगी है। शहर में नाला सफाई के दावों के बीच खुद नगर निगम कार्यालय के बाहर ही नाला ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है।

पहली बारिश से पहले ही सड़क पर जमा गंदा पानी निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है। हालात यह हैं कि निगम प्रशासन जहां पूरे शहर में नालों की सफाई कराने का दावा कर रहा है, वहीं मुख्य कार्यालय के सामने ही नाला सफाई व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम की ओर से पिछले कई दिनों से नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद नाले अभी भी गंदगी से भरे हुए हैं। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या और बढ़ सकती है।

लोगों का आरोप है कि सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है और लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी जमीनी हालात नहीं बदल रहे हैं। अगर समय रहते नालों की सही सफाई नहीं हुई तो मानसून में शहरवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

बीकानेर में मानसून से पहले उठे सवाल

नगर निगम की तैयारियों पर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि जिस जगह से शहर की सफाई व्यवस्था संचालित होती है, वहीं सामने सड़क पर बहता नाले का पानी पूरी व्यवस्था को आईना दिखा रहा है।

Share: