Bikaner News: बीकानेर में दुकान का ताला तोड़ उड़ाए ₹1.50 लाख, सुबह पहुंचे मालिक के उड़े होश

14 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

Bikaner News: बीकानेर में दुकान से ₹1.50 लाख की चोरी, अरबाज समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर. नयाशहर थाना क्षेत्र में एक दुकान से करीब 1.50 लाख रुपये नकद चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में अरबाज तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार नथूसर बास निवासी रोहित कच्छावा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जुलाई की रात से 12 जुलाई की सुबह के बीच सोनगिरी कुएं के पास स्थित उसकी दुकान में चोरी की वारदात हुई।

परिवादी ने बताया कि सुबह दुकान पहुंचने पर गल्ले का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर गल्ले में रखे 1.50 लाख रुपये नकद सहित अन्य सामान गायब मिला।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर अरबाज निवासी बीकानेर एवं एक अन्य आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नयाशहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Share: