बीकानेर में कल 17 ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर, देखें आपके गांव का नाम

14 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में कल 17 ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर, देखें आपके गांव का नाम

Bikaner News: राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत बुधवार को जिले की 17 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि बीकानेर उपखंड की राजेरा एवं खारड़ा, लूणकरणसर की बखुसर एवं शेखसर, श्रीडूंगरगढ़ की डेलवां, गुसांईसर बड़ा एवं बिंझासर, कोलायत/हदा की दियातरा एवं रावनेरी, बज्जू की 6/8 एएम संतोषनगर, पूगल की भानीपुरा, छत्तरगढ़ की महादेववाली, खाजूवाला की दंतौर, नोखा प्रथम की कंवलीसर एवं जांगलू तथा नोखा द्वितीय की बादनू एवं कुचौर अगुणी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे।

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का मौके पर समाधान कराएं तथा पात्रता अनुसार राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

Share: