बीकानेर निकाय चुनाव में AAP की एंट्री, इन 5 वार्डों में बांटे टिकट
बीकानेर। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीकानेर जिले में अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने बीकानेर नगर निगम के विभिन्न वार्डों के साथ नोखा नगर पालिका के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए उन्हें पार्टी टिकट वितरित किए हैं।
पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ की ओर से आयोजित टिकट वितरण कार्यक्रम में चयनित प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति और विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई।
बीकानेर नगर निगम में इन प्रत्याशियों को मिला टिकट
आम आदमी पार्टी ने बीकानेर नगर निगम के पांच वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा की है।
- वार्ड नंबर 3: त्रिलोक चंद – ओबीसी वर्ग
- वार्ड नंबर 36: संतोष – ओबीसी महिला वर्ग
- वार्ड नंबर 27: एडवोकेट पवन पुरोहित – सामान्य वर्ग
- वार्ड नंबर 10: मंगल प्रजापत – ओबीसी वर्ग
- वार्ड नंबर 62: माल सिंह पुरोहित – सामान्य वर्ग
नोखा नगर पालिका के लिए भी उम्मीदवार घोषित
आम आदमी पार्टी ने नोखा नगर पालिका के दो वार्डों के लिए भी प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है।
- वार्ड नंबर 8: जुगल किशोर – सामान्य वर्ग
- वार्ड नंबर 16: राजू गटानी – अनुसूचित जाति (SC) वर्ग
टिकट वितरण के साथ चुनावी तैयारियां तेज
टिकट वितरण कार्यक्रम में पार्टी के महासचिव प्रोफेसर सलवीर समेजा सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने चुनावी रणनीति और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान एडवोकेट हनुमान चौधरी, पवन ठाकुर, पूंसा महाराज और संजय पाल सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए चुनावी तैयारियों में पूरी मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया।
सड़क, पानी और सफाई के मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी पार्टी
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी नगर निकाय चुनाव में स्थानीय जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। सड़क, पानी, सफाई, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं को चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा।
इसके साथ ही नगर निकाय में पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था को लेकर भी पार्टी जनता के बीच जाएगी। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब संबंधित वार्डों में जनसंपर्क अभियान और चुनावी तैयारियों को गति देने की योजना बनाई जा रही है।
टिकट वितरण के साथ ही बीकानेर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में पार्टी अन्य वार्डों के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।





