बीकानेर निकाय चुनाव में वोटिंग वाले दिन छुट्टी! 9 और 11 सितंबर को इन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश
बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर बीकानेर जिले में मतदान वाले दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
आदेश के अनुसार 9 सितंबर 2026 को बीकानेर नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होने की स्थिति में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं 11 सितंबर 2026 को जिले की छह नगर पालिकाओं में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
11 सितंबर को इन नगर पालिका क्षेत्रों में रहेगी छुट्टी
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 11 सितंबर को मतदान होने की स्थिति में निम्न नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
- नगर पालिका नोखा
- नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़
- नगर पालिका देशनोक
- नगर पालिका खाजूवाला
- नगर पालिका लूणकरणसर
- नगर पालिका नापासर
केवल संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में लागू होगा आदेश
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक अवकाश का यह आदेश केवल संबंधित नगर निगम और नगर पालिका निर्वाचन क्षेत्रों में ही लागू होगा। संबंधित नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के अलावा जिले की अन्य तहसीलों अथवा ग्रामीण क्षेत्रों में यह आदेश लागू नहीं होगा।
मतदाताओं को मतदान के लिए मिलेगा अवसर
नगरीय निकाय चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने का अवसर देने के उद्देश्य से मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में 9 सितंबर तथा नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, खाजूवाला, लूणकरणसर और नापासर में 11 सितंबर को मतदान होने की स्थिति में अवकाश रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने बताया कि यह आदेश सामान्य प्रशासन (ग्रुप-2) विभाग द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत जारी किया गया है।





