बीकानेर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू, खाजूवाला-नोखा-लूणकरणसर से नतीजे आए सामने

14 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू, खाजूवाला-नोखा-लूणकरणसर से आने लगे नतीजे

बीकानेर। बीकानेर निकाय चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह शुरू हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पहुंचकर मतगणना व्यवस्था का जायजा लिया। यहां बीकानेर नगर निगम सहित विभिन्न निकायों के लिए निर्धारित कक्षों में मतगणना शुरू की गई है।

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रथम तल पर बीकानेर नगर निगम के साथ नोखा और श्रीडूंगरगढ़ की मतगणना हो रही है। वहीं भू-तल पर लूणकरणसर, देशनोक, नापासर और खाजूवाला की मतगणना निर्धारित कक्षों में शुरू हुई है।

खाजूवाला से शुरुआती नतीजे

खाजूवाला नगर पालिका चुनाव में शुरुआती नतीजे सामने आने लगे हैं। वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस की अनीता ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी रेणु बाला विजयी रही हैं। वार्ड नंबर 5 से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ ज्याणी ने जीत दर्ज की है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी रामप्यारी ने 13 वोटों से जीत हासिल की है।

नोखा में भी आने लगे परिणाम

नोखा नगर पालिका चुनाव की मतगणना के साथ ही परिणाम सामने आने लगे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहा है, जबकि वार्ड नंबर 5 और वार्ड नंबर 28 में विकास मंच के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

देशनोक में चार बार के पार्षद को हार

देशनोक से चुनाव परिणाम का बड़ा अपडेट सामने आया है। वार्ड नंबर 1 से भाजपा प्रत्याशी और चार बार के पार्षद नथमल सुराणा चुनाव हार गए हैं। उनका चुनाव हारना निकाय चुनाव के शुरुआती नतीजों में अहम माना जा रहा है।

लूणकरणसर में पहले राउंड के नतीजे

लूणकरणसर नगर पालिका चुनाव की मतगणना के पहले राउंड में वार्ड नंबर 1 से 7 तक के नतीजे सामने आए हैं। इनमें भाजपा का दबदबा नजर आया है।

  • वार्ड 1: भाजपा के खुमानाराम मेघवाल विजयी
  • वार्ड 2: भाजपा की दुर्गा विजयी
  • वार्ड 3: भाजपा के रामकुमार विजयी
  • वार्ड 4: भाजपा के राजपाल सिंह विजयी
  • वार्ड 5: कांग्रेस के गणेशनाथ विजयी
  • वार्ड 6: भाजपा के कानदास विजयी
  • वार्ड 7: कांग्रेस के विष्णुराम विजयी

निकाय चुनाव की मतगणना आगे बढ़ने के साथ बीकानेर नगर निगम सहित अन्य नगर पालिकाओं के वार्डवार परिणाम भी सामने आएंगे। खासतौर पर बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों के परिणाम पर सभी की नजर है।

बीकानेर निकाय चुनाव के पल-पल के अपडेट के लिए aapniawaj.com से जुड़े रहें।

Share: