बीकानेर में तीसरे चरण का मतदान: दोपहर 1 बजे तक 42.17% वोटिंग, रीड़ी में सबसे ज्यादा 44.01 प्रतिशत मतदान

03 Nov 2026 BIKANER
Advertisement
बीकानेर में तीसरे चरण का मतदान: दोपहर 1 बजे तक 42.17% वोटिंग

AAPNI AWAJ | बीकानेर

Advertisement

बीकानेर में तीसरे चरण का मतदान: दोपहर 1 बजे तक 42.17% वोटिंग, रीड़ी में सबसे ज्यादा 44.01 प्रतिशत मतदान

बीकानेर। जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण के तहत लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान जारी है। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए हो रहे मतदान में दोपहर 1 बजे तक कुल 42.17 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत के मामले में रीड़ी सबसे आगे रहा, जबकि लूणकरणसर में सबसे कम वोटिंग दर्ज की गई।

तीनों क्षेत्रों में 1.44 लाख से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट

दोपहर 1 बजे तक तीनों पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 3 लाख 41 हजार 622 मतदाताओं में से 1 लाख 44 हजार 61 मतदाता मतदान कर चुके थे। इस तरह कुल मतदान प्रतिशत 42.17 दर्ज किया गया।

रीड़ी में सबसे ज्यादा, लूणकरणसर में सबसे कम मतदान

पंचायत समिति वार आंकड़ों के अनुसार लूणकरणसर में कुल 1 लाख 52 हजार 34 मतदाताओं में से 60 हजार 889 ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 40.05 रहा।

रीड़ी में 86 हजार 558 मतदाताओं में से 38 हजार 96 मतदाताओं ने वोट डाला। यहां सबसे अधिक 44.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में 1 लाख 3 हजार 30 मतदाताओं में से 45 हजार 76 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां वोटिंग प्रतिशत 43.75 रहा।

तीसरे चरण में 112 ग्राम पंचायतों के लिए 402 मतदान केंद्र

तीसरे चरण में तीनों पंचायत समिति क्षेत्रों की कुल 112 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन प्रक्रिया संचालित हो रही है। इसके लिए 402 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें श्रीडूंगरगढ़ की 33 ग्राम पंचायतों में 123, रीड़ी की 31 ग्राम पंचायतों में 104 और लूणकरणसर की 48 ग्राम पंचायतों में 175 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं।

शाम 6 बजे तक होगा मतदान

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद पंच और सरपंच पदों के लिए 4 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया होगी। इन पदों के लिए 5 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी, जबकि 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

दोपहर 1 बजे तक पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत

पंचायत समिति मतदान प्रतिशत
लूणकरणसर 40.05%
रीड़ी 44.01%
श्रीडूंगरगढ़ 43.75%
कुल मतदान 42.17%

खबर: Aapni Awaj

बीकानेर और राजस्थान की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें www.aapniawaj.com के साथ।

Advertisement
Share:
Follow Us
Advertisement