PBM अस्पताल में बिजली गुल! गर्मी में तड़पते मरीज

23 Jun 2026 BIKANER
Advertisement

PBM अस्पताल में बिजली कटौती से मरीज परेशान, गर्मी में हाथ के पंखों से करनी पड़ी हवा

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में बिजली कटौती ने मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ा दी है। अस्पताल के कई वार्डों में लंबे समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से भर्ती मरीजों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।

Advertisement

मर्दाना विभाग सहित कई वार्डों में बिजली प्रभावित

जानकारी के अनुसार मर्दाना विभाग के ए, बी, सी, ई, एफ और एच वार्ड के साथ मेडिसिन आईसीयू में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। देर रात से बिजली बाधित होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बिजली नहीं होने से वार्डों में लगे पंखे और अन्य सुविधाएं बंद हो गईं, जिससे गर्मी के बीच मरीजों की परेशानी और बढ़ गई।

परिजन हाथ के पंखों से करते रहे हवा

स्थिति इतनी खराब हो गई कि कई परिजन अपने मरीजों को हाथ के पंखों से हवा करते नजर आए। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर बिजली व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए।

मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

परिजनों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती से मरीजों के इलाज और देखभाल पर भी असर पड़ सकता है। गर्मी और उमस के कारण मरीजों की हालत बिगड़ने का खतरा बना हुआ है।

लोगों ने अस्पताल प्रशासन और संबंधित विभाग से बिजली व्यवस्था को जल्द सुधारने और भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं बनने देने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

PBM अस्पताल में बिजली संकट को लेकर मरीजों और आमजन में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Advertisement
Share: