बीकानेर पुलिस ने नामी आरोपी की खोली हिस्ट्रीशीट, पेपर लीक के 5 केस दर्ज

25 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर पुलिस ने नामी आरोपी की खोली हिस्ट्रीशीट, पेपर लीक के 5 केस दर्ज

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने बार-बार अपराध में शामिल रहने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत एक आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने रामपुरा बस्ती निवासी दिनेश सिंह की हिस्ट्रीशीट खोली है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार दिनेश सिंह के खिलाफ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से जुड़े कुल पांच प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि बार-बार अपराध करने वाले और आमजन में भय का माहौल पैदा करने वाले आरोपियों की निगरानी के लिए हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है।

पेपर लीक से जुड़े 5 मामले दर्ज

मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक करने के आरोप से संबंधित पांच मामले दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद पुलिस की ओर से आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस का कहना है कि अपराधों पर नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों की निगरानी के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

Advertisement
Share: