बीकानेर में 1 अक्टूबर को 3 घंटे तक बिजली कटौती, इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

30 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में 1 अक्टूबर को 3 घंटे तक बिजली कटौती, इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

बीकानेर। विद्युत तंत्र के रखरखाव, विद्युत पोल बदलने और पेड़ों की छंटाई के चलते बीकानेर शहर के विभिन्न इलाकों में गुरुवार 1 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह निर्धारित समय तक बिजली बंद रहेगी।

Advertisement

सुबह 7 से 10 बजे तक यहां बिजली बंद

सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक कड़वासरा चक्की, बंगला नगर के पास, न्यू मनमोहन स्कूल के पास बंगला नगर, हीरेश्वर महादेव मंदिर के पास बंगला नगर और पुराने शिव मंदिर के पास बंगला नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक इन क्षेत्रों में कटौती

सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक पाबू चौक, इंदिरा चौक, वार्ड नंबर 2, भीनासर, शारदा चौक, गौरी जी कुआं, रेगरों का मोहल्ला, मुख्य बाजार, चित्रा आइस फैक्ट्री, गंगाशहर 4 पोल, डागा गेस्ट हाउस, खिलाड़ी चौक, हरिजन बस्ती, मेघवालों का एरिया, बाबू चौक, बांठिया गर्ल्स स्कूल, गोलछा मोहल्ला और चांदमल जी का बास क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इसके अलावा भीनासर 4 पोल, मुरली मनोहर मैदान, राम राज्य चौक, सुथारों का बास, वार्ड-22, जवाहर स्कूल, कुम्हारों का मोहल्ला, भीनासर पेट्रोल पंप, रांका भवन, मोथस एरिया, रामदेव कॉलोनी, विनायक नगर, कस्तूरी नगर, एग्रे. एरिया और मंगलम कॉलोनी में भी निर्धारित समय के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग ने बताया कि यह कटौती विद्युत तंत्र के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण की जा रही है।

Advertisement
Share: