बीकानेर में 2 जुलाई को दो घंटे रहेगी बिजली कटौती, इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

01 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में बिजली कटौती का अपडेट: 2 जुलाई को इन इलाकों में बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति

बीकानेर। शहर में विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते गुरुवार 2 जुलाई को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा 11 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य के कारण अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी।

शाम 4 बजे से 6 बजे तक रहेगी कटौती

विद्युत विभाग के अनुसार शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक उस्ताबारी के बाहर, जुगल भवन के पास, भाटूड़ों का चौक, हरिजन बस्ती, हनुमान मंदिर, श्रीरामसर, हर्षोलाव तालाब, छोटा रानीसर, सुथारों की तलाई, डारा भवन, कूटा डूंगरी, शीतला गेट के बाहर व अंदर, ताजिया चौकी और पुलिस चौकी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सुबह भी कुछ इलाकों में बिजली बाधित

इसके अलावा सुबह 7 बजे से 8 बजे तक अम्बेडकर कॉलोनी, एक्स-रे गली, मारवाड़ हॉस्पिटल, डीआरएम ऑफिस, मॉडर्न मार्केट, रेलवे क्वार्टर और हनी आईसक्रीम क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Share: