बीकानेर में कल 7 घंटे तक बिजली कटौती! इन इलाकों में सुबह से शाम तक बंद रहेगी बिजली

01 Sep 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में कल 7 घंटे तक बिजली कटौती! इन इलाकों में सुबह से शाम तक बंद रहेगी बिजली

बीकानेर। बीकानेर शहर के कई इलाकों में बुधवार 2 सितंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से 33 केवी लाइन, फीडर रखरखाव और विद्युत पोल बदलने के आवश्यक कार्य किए जाएंगे। इसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी।

Advertisement

सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद

गेरसिया मोहल्ला क्षेत्र में सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

चोपड़ा बाड़ी, जगदम्बा एसटीडी के पास, रामचंद्र जी की बाड़ी और बद्री भेरू मंदिर के आसपास के क्षेत्र में सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

दोपहर 3:30 बजे से शाम 6 बजे तक

एसबीआई बैंक, फ्लेम गैस, गांधी कॉलोनी और दूरदर्शन के आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 7 बजे से 11 बजे तक

बड़ा गणेश मंदिर, गोकुल सर्किल और लाली बाई पार्क के आसपास के क्षेत्र में सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।

दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्हारों का मोहल्ला, तेलीवाड़ा रोड और दाउजी मंदिर के आसपास के क्षेत्र में दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक

सब्जी मंडी के सामने पूगल रोड, वेयर हाउस बंगला नगर के पास, ऊन मंडी बंगला नगर के पीछे, राब्जी गंडी बंगला नगर के पीछे और मनमोहन स्कूल के पास के क्षेत्र में सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।

इन बड़े इलाकों में भी रहेगी बिजली कटौती

सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक शर्मा कॉलोनी, बंगाली मंदिर, परदेशियों की बगीची, बागीनाडा, सुनारों की बगीची, गोल्डन चौकी, धोबी तलाई, दम्माणी क्वार्टर्स, रेलवे वाशिंग लाइन, सूरज टॉकीज, बाबू होटल, भारत होटल, उत्सव होटल, पट्टी पेड़ा, वेटरनरी अस्पताल, बांदरा बास, लक्की मॉडल स्कूल, काली माता मंदिर, पंचमुखा, कब्रिस्तान, हरिजन बस्ती, रतन ब्रेड, हीरो होंडा शोरूम, छीपों का मोहल्ला, भगवानपुरा, पीपल गट्टा, कयान नगर, सिने मैजिक के पास, रोड नंबर 7, भैरूजी मंदिर, जसनाथ चौक, पुनियां चौक, हनुमान मंदिर के पास, एसबीआई बैंक, खतुरिया भवन, खंजाची भवन, चौपड़ा कटला, राजगढ़ ऑफिस, आई हॉस्पिटल, फोर्टिस अस्पताल, रिलायंस फ्रेश और वाटर वर्क्स क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली कटौती से पहले जरूरी काम निपटा लें

विद्युत रखरखाव कार्य के कारण संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति निर्धारित समय के दौरान बंद रहेगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी विद्युत संबंधी कार्य पहले से निपटा लें और आवश्यक होने पर मोबाइल, इन्वर्टर एवं अन्य उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें।

नोट: विद्युत रखरखाव कार्य की परिस्थितियों के अनुसार बिजली आपूर्ति बंद रहने अथवा बहाल होने के समय में बदलाव संभव है।

Share: