बीकानेर में 28 अक्टूबर को कई इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 6:30 बजे से रहेगा असर

27 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में 28 अक्टूबर को कई इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 6:30 बजे से रहेगा असर

बीकानेर। दीपावली के मद्देनजर विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों के रखरखाव और पेड़ों की छंटाई के आवश्यक कार्यों के चलते बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को बीकानेर शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली बंद रखी जाएगी।

Advertisement

सुबह 6:30 से 9 बजे तक

बिनानी चौक और बिस्सा चौक क्षेत्र में सुबह 6:30 बजे से 9:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 9 से 10:30 बजे तक

शिव शक्ति भाया कुएं के पास, सोनगिरी कुएं के पास और लालू पान भंडार के पास के क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक

पड़ाया माता मंदिर के पास, बीके स्कूल के पास और नरसिंह मंदिर के आसपास के क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

दोपहर 12 से 1:30 बजे तक

चंपाबाई बगेची के पास और बीके स्कूल के आसपास के क्षेत्र में दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक इन क्षेत्रों में कटौती

पशु चिकित्सा क्षेत्र, गांधी नगर सरकारी कॉलोनी, भूमि विकास बैंक, राजमाता नोहरा, वेटरनरी सर्किल, नीलम ट्रेवल्स, एसीबी, एसबीआई बैंक, फ्लेम गैस, गांधी कॉलोनी, दूरदर्शन, कैलाशपुरी कॉलोनी, राठौर ट्रेवल्स, नरेंद्र भवन, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, रामकृष्ण आश्रम, करणी पैलेस, पूजा एन्कलेव, शिक्षा विभाग, रजिस्ट्रार कार्यालय, लालगढ़ नलकूप, विधायक सुरमिला, समता नगर, करणी नगर सेक्टर ए एवं बी तथा लालगढ़ पैलेस क्षेत्र में सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 7 से 10:30 बजे तक

केईएम रोड, धारीवाल बिल्डिंग और क्वार्टर्स तथा रतन बिहारी पार्क के सामने खजांची क्वार्टर्स क्षेत्र में सुबह 7:00 बजे से 10:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।


Aapni Awaj | बीकानेर

Advertisement
Share: