AAPNI AWAJ | बीकानेर
बीकानेर में मंगलवार को 4 घंटे बिजली बंद: सुबह 6 से 10 बजे तक आधे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रहेगी कटौती
बीकानेर। बीकानेर शहर के बड़े हिस्से में मंगलवार, 3 नवंबर को सुबह चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम की ओर से 220 केवी सागर जीएसएस के मेन बस के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 6 बजे से 10 बजे तक विद्युत कटौती की जाएगी। इस दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों, कॉलोनियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
सुबह 6 से 10 बजे तक रहेगी बिजली कटौती
रखरखाव कार्य के चलते म्यूजियम सर्किल, जयपुर रोड, विद्युत कॉलोनी, वाटर वर्क्स, जेएनवी कॉलोनी के विभिन्न सेक्टर, अंबेडकर कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, चाणक्य नगर, पॉलिटेक्निक कॉलेज, पटेल नगर, सुभाषपुरा, अमरसिंहपुरा, इंदिरा कॉलोनी, उर्मूल सर्किल, सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीछवाल और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इन इलाकों में भी बंद रहेगी बिजली
इसके अलावा लालगढ़, करणी नगर, समता नगर, वसंत विहार, आरएसी कॉलोनी, गांधी नगर, कैलाशपुरी कॉलोनी, पवनपुरी, नागणेचीजी मार्केट, वल्लभ गार्डन, सुदर्शना नगर, मरुधर कॉलोनी, तिलक नगर, खतुरिया कॉलोनी, केके कॉलोनी, व्यास कॉलोनी, अशोक नगर, स्वर्ण जयंती क्षेत्र, वैशाली पुरम और आसपास की कॉलोनियों में भी बिजली कटौती रहेगी।
पुराने शहर के कई क्षेत्र भी होंगे प्रभावित
पुराने शहर के कोटगेट, जूनागढ़ फोर्ट, केईएम रोड, मॉडर्न मार्केट, खंजाची मार्केट, चौखूंटी, रोशनीघर चौराहा, फड़ बाजार, पब्लिक पार्क, रतन बिहारी पार्क, तुलसी सर्किल, गिन्नाणी, रानीसर बास, चौतीना कुआं, नत्थूसर गेट और आसपास के मोहल्लों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहेगी कटौती
बिजली कटौती का असर उदयरामसर, बरसिंहसर बाईपास, हिमतासर, रायसर, रिड़मलसर, नापासर चौराहा, पेमासर, उदासर, सांखू डेरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। जयपुर रोड बाईपास, जोधपुर बाईपास तथा विभिन्न कृषि कनेक्शनों से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।







