बीकानेर में कल इन इलाकों में 3 घंटे बंद रहेगी बिजली, देखें कहीं आपका क्षेत्र भी तो नहीं
बीकानेर। शहर में विद्युत तंत्र के फीडर रखरखाव कार्य के चलते सोमवार 31 अगस्त 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कटौती सुबह और दोपहर दो अलग-अलग समय में की जाएगी। संबंधित क्षेत्रों के लोगों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से करने की अपील की गई है।
सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद
सोमवार सुबह 07:30 बजे से 10:30 बजे तक तिलक नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र इस प्रकार हैं:
- तिलक नगर
- चौधरी गर्ल्स हॉस्टल
- पीएचईडी नंबर 2
- पुरानी करणी माता मंदिर के पास
- न्यू करणी माता मंदिर के पास
- दादा पोटा पार्क के पास
- पन्ना लाल क्षेत्र
- तिलक नगर गली नंबर 13
- तिलक नगर गली नंबर 12
- तिलक नगर गली नंबर 11
- तिलक नगर गली नंबर 10
- तिलक नगर गली नंबर 9
- तिलक नगर मेन मार्केट के आसपास का क्षेत्र
दोपहर 3:30 से शाम 6 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली कटौती
दोपहर में 03:30 बजे से सांय 06:00 बजे तक शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
- उदासर गांव
- पेमासर गांव एवं आसपास का ग्रामीण क्षेत्र
- विराट नगर
- आर्मी गेट के पास
- डिफेंस कॉलोनी
- हेत नगर
- मिडटाउन स्कूल के पास
- वैशाली नगर
- गांधी चौक
- ग्रीन फील्ड स्कूल के पास
- पंचारिया कॉलोनी
- करणी विहार कॉलोनी
- भावर कॉलोनी फेज 1 और 2
- श्रीनाथ एन्क्लेव
- हार्मनी कॉलोनी
- नेचुरल ग्रीन के पास
- शाना स्कूल क्षेत्र
- दो भाई डेवलपर कॉलोनी
- बिकानो रिजॉर्ट क्षेत्र
- पोल फैक्ट्री क्षेत्र
फीडर रखरखाव के कारण रहेगी बिजली बंद
विद्युत विभाग द्वारा फीडर रखरखाव का कार्य किया जाएगा, जिसे अत्यावश्यक बताया गया है। रखरखाव कार्य के कारण संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हालांकि कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है।





