बीकानेर। शहर में विद्युत तंत्र के ट्रांसफार्मरों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जोधपुर डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
इन क्षेत्रों में रहेगा बिजली बंद रहने का समय
- सुबह 07:00 बजे से 10:00 बजे तक – रथखाना कॉलोनी, राजविलास होटल, मंजू कॉलोनी एवं डी.आर.डी.ए. क्षेत्र।
- सुबह 07:30 बजे से 09:00 बजे तक – कोठी नंबर 8 एवं सर्किट हाउस क्षेत्र।
- सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक – सीताराम गेट के पास, जस्सूसर गेट के पास, विंग्स स्कूल के पास, वाल्मीकि बस्ती एवं जस्सूसर रोड क्षेत्र।
- सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक – समता नगर, करणी नगर सेक्टर-ए एवं बी तथा लालगढ़ पैलेस क्षेत्र।
- दोपहर 03:30 बजे से शाम 06:00 बजे तक – एफसीआई गोदाम एवं इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र।
डिस्कॉम के अनुसार ट्रांसफार्मरों के रखरखाव का कार्य अत्यावश्यक होने के कारण निर्धारित समय के दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की गई है।




