बीकानेर में 4 अगस्त को कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद, यहां देखें पूरा शटडाउन शेड्यूल
बीकानेर। विद्युत तंत्र के फीडर रख-रखाव के लिए मंगलवार 4 अगस्त को बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने आवश्यक रखरखाव कार्य को देखते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
प्रातः 07:00 बजे से 10:00 बजे तक
मुस्तफा मस्जिद चुंगी चौकी के पास, राठी गौशाला (बंगला नगर), रसगुल्ले ए फैक्ट्री के पास (बंगला नगर), शिव मंदिर (बंगला नगर), धुंधवाल मोटर्स के पीछे, प्रेम साइकिल के पास, चौधरी धर्म कांटा के पास तथा तियाब मस्जिद चुंगी चौकी के पीछे का क्षेत्र।
प्रातः 07:30 बजे से 10:00 बजे तक
धोबी तलाई, स्टेशन रोड, ट्रांसपोर्ट स्ट्रीट, इनकम टैक्स ऑफिस, रानी बाजार चौराहा, बजाज भवन तथा गुरुद्वारा क्षेत्र।
प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
कोटगेट के पास, फूलबाई कुआं, जोशीवाड़ा तथा आसपास के क्षेत्र।
दोपहर 03:30 बजे से शाम 06:00 बजे तक
कृषि विश्वविद्यालय (एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय) क्षेत्र।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने आवश्यक कार्य पहले से ही निपटा लें।



