बीकानेर में 7 अगस्त को कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद, देखें आपके क्षेत्र का नाम और समय

06 Aug 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। विद्युत तंत्र के हॉट स्पॉट, जीएसएस रख-रखाव और क्षतिग्रस्त विद्युत पोल बदलने के अत्यावश्यक कार्य के चलते शुक्रवार, 7 अगस्त को बीकानेर शहर एवं आसपास के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक

इस दौरान पिंजरा पोल गौशाला, नया शहर पानी की टंकी, एम-एम ग्राउंड, ईदगाह क्षेत्र, पुष्करणा स्टेडियम के पीछे, नथूसर बास, गजनेर रोड, लालगढ़ रेलवे अस्पताल, गुरुद्वारा कॉलोनी, सर्वोदय बस्ती, डूडी पेट्रोल पंप, अंत्योदय नगर, नया पीर दरगाह, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, बंगला नगर, पूगल रोड, एफसीआई रोड, इस्लाम नगर, चुंगी चौकी, जैसलमेर रोड, नाल रोड, अंसल कॉलोनी, कृष्ण विहार, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, विश्वकर्मा कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, रंगा कॉलोनी, एमआरएफ टायर शोरूम, भाया होटल, जालूजी की खेड़ी, वैलिएंट स्कूल, बडू मार्केट सहित अनेक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक

मेघवालों का मोहल्ला, नैनों का बास, बीएसएनएल टॉवर, रिड़मलसर गांव, एमएन कॉलेज, गणेशम रिजॉर्ट, रिद्धि सिद्धि रिजॉर्ट, टोल नाका और गंगा रिजॉर्ट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक

गजनेर रोड, मुरलीधर व्यास नगर सेक्टर-2 एवं 3, आश्रम क्षेत्र, श्रीराम नगर, कल्ला पेट्रोल पंप के पीछे, नाल रोड, सहारन पेट्रोल पंप और टाटा मोटर्स क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक

सादुलगंज, डूंगर कॉलेज, एईएन डी-2 कार्यालय तथा मेट्रो शोरूम के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। रख-रखाव कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।

Share: