बीकानेर में शनिवार को 4 घंटे तक बिजली गुल! 200 से ज्यादा इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट
बीकानेर। शहर में विद्युत तंत्र के रख-रखाव को लेकर शनिवार 8 अगस्त 2026 को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम की ओर से केवी पूगल रोड जीएसएस के मुख्य बस के रख-रखाव के लिए सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इसके अलावा बीकेईएसएल की ओर से फीडर रख-रखाव के चलते सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक भी कई क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 6 बजे से 10 बजे तक इन इलाकों में बिजली बंद
पूगल रोड जीएसएस के मुख्य बस के रख-रखाव के कारण सुबह 06:00 बजे से 10:00 बजे तक पिंजरा पोल गौशाला, नया शहर पानी की टंकी, एमएम ग्राउंड के पीछे, रिलायंस टावर डीटीआर, ईदगाह बड़ी मस्जिद के सामने, पुष्करणा स्टेडियम के पीछे, विवेक नाथ बगीची, नथूसर कुआ, भेरूजी चौक नाथूसर बास, लोड-मोड की बगीची, ब्रह्म बगीची, नेताजी भवन, माहेश्वरी भवन, लतीमल माताजी, धर्मनगर द्वार, विश्वकर्मा गेट, गजनेर रोड, लालगढ़ रेलवे अस्पताल, गुरुद्वारा कॉलोनी और सर्वोदय बस्ती सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा कृपाल भेरू मंदिर, नरसिंह सागर तालाब, मेघवालों का मोहल्ला, मोती महाराज डीटीआर, खड़े वाला डीटीआर, सेंट एनएन स्कूल के पास, मनोज दाल मिल, मोर पंख भवन, हरिजन बस्ती, डूडी पेट्रोल पंप, अंत्योदय नगर, नया पीर दरगाह, माखन भोग, चलानी ऊनी मिल, खाकी बाबा बिल्डिंग, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, मुर्गा मैदान, लक्ष्मी ऊनी मिल, रंगोलाई महादेव मंदिर, कब्रिस्तान के सामने, बाल गोविंदन स्कूल, नथूसर बास और एमएम ग्राउंड के आसपास भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
पूगल रोड, बंगला नगर, जाटों का मोहल्ला, भेरूजी की थान, ओड्डो की शान, गुर्जरों का मोहल्ला, गंगाजल परिषद, प्रेस के पास, गोपाल गहलोत के पास, मनमोहन स्कूल, सब्जी मंडी, कपिल आइस फैक्ट्री, एफसीआई रोड, इस्लाम नगर, नाल रोड, अंसल कॉलोनी, कृष्ण विहार, गंगा सिंह महाराजा विश्वविद्यालय, विश्वकर्मा कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, रंगा कॉलोनी, मुस्तफा मस्जिद, एमआरएफ टायर शोरूम, भाया होटल, जालूजी की खेड़ी, वैलिएंट स्कूल और बडू मार्केट क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।
करणी औद्योगिक क्षेत्र और आसपास भी बिजली कटौती
रख-रखाव कार्य के दौरान करणी औद्योगिक क्षेत्र के फीडर नंबर 1 से 4 और फीडर नंबर 6 से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। करणी औद्योगिक क्षेत्र, कानासर गांव, बीकाजी उद्योग, रंगोली फैक्ट्री, आरसीडीएफ फैक्ट्री, काजरी, डूडी फैक्ट्री सहित औद्योगिक क्षेत्र के कई हिस्से प्रभावित होंगे।
लालगढ़, स्टेशन रोड और रामपुरा क्षेत्र में भी असर
स्टेशन रोड, लालगढ़, गली नंबर 1 से 16, रेलवे मस्जिद के सामने, आरसीडीएफ मेन, काजरी फार्म हाउस, छाता फैक्ट्री, रामपुरा गली नंबर 1 से 20, भीम नगर, रामपुरा बाईपास रोड, लाल खां की बाड़ी, रामप्रताप भवन, दीपजी की बाड़ी, चौधरी कारखाना, बीज प्लांट, उस्मान पापड़ और सरकारी अस्पताल क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसी तरह एमपी कॉलोनी सेक्टर 1 से 17 के विभिन्न हिस्सों, पूगल रोड ब्रिज, रामपुरा बाईपास, लालगढ़ स्टेशन, रेलवे वर्कशॉप, राजीव नगर, सर्वोदय बस्ती सेक्टर 6 से 10 और कबीर आश्रम क्षेत्र में भी बिजली कटौती रहेगी।
पुराने शहर के इन इलाकों में भी बिजली बंद
सोनगिरी कुआ, पारिक चौक, डागा चौक, पाबूबारी, जस्सूसर गेट, सीताराम गेट, विश्वकर्मा गेट, नाइयों का मोहल्ला, चूना भट्टा, कालू मोदी बाड़ा, प्रताप बस्ती, चौखुटी पुलिया, सुभाष रोड, एमआर होटल, 10 नंबर स्कूल, मगा राम कॉलोनी, चैननाथ धूना, कोठारी हॉस्पिटल, रांकावत भवन, पूगल बस स्टैंड, पंडित धर्म कांटा, कसाई बाड़ा, बिन्नाणी चौक और दाउजी मंदिर रोड सहित कई क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
इसके अलावा चूनगरों का मोहल्ला, जोशीवाड़ा, दो पीर, सिपाहियों का मोहल्ला, भाटियों का चौक, असानियों का चौक, तेली बाड़ा, सिक्कों का मोहल्ला, रामपुरिया कॉलेज, बख्तावरों का कुआं, जगमग कुआं, रामा मोदी, प्रताप मॉल के पीछे, कसाई बाड़ी और मीट मार्केट क्षेत्र भी बिजली कटौती से प्रभावित रहेंगे।
बीकेईएसएल का भी रहेगा शटडाउन
बीकेईएसएल की ओर से फीडर रख-रखाव के चलते शनिवार 8 अगस्त को सुबह 07:30 बजे से 10:30 बजे तक भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान चौधरी कॉलोनी, महादेव टाइल्स, रोड नंबर 5, विश्वकर्मा कॉलोनी, हंसा गेस्ट हाउस वाली गली, वसुंधरा नगर, शिव वैली, चोपड़ा स्कूल और बालबाड़ी स्कूल के आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।
जरूरी काम पहले निपटा लें
बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे रख-रखाव कार्य के कारण संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि वे आवश्यक घरेलू और व्यावसायिक कार्य पहले ही निपटा लें तथा बिजली पर निर्भर उपकरणों को कटौती के समय के अनुसार व्यवस्थित कर लें।
नोट: रख-रखाव कार्य की प्रकृति के कारण विद्युत आपूर्ति बहाल होने के समय में कुछ बदलाव संभव है।




