बीकानेर में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल! देखें कहीं आपका क्षेत्र तो शामिल नहीं

08 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल! देखें कहीं आपका क्षेत्र तो शामिल नहीं

बीकानेर: विद्युत विभाग द्वारा पेड़ों की छंटाई एवं नए विद्युत पोल लगाने के कार्य के चलते गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को शहर के कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 7:00 से 8:30 बजे तक रहेगा शटडाउन

विभाग के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण प्रातः 7:00 बजे से 8:30 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद

  • बालबाड़ी स्कूल क्षेत्र
  • नोखा रोड
  • चोपड़ा स्कूल क्षेत्र
  • जैन कॉलेज क्षेत्र

उपभोक्ताओं से अपील

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित शटडाउन को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Share: