बीकानेर में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, जानें आपके क्षेत्र में कितने बजे बंद रहेगी बिजली

29 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, देखें अपने क्षेत्र का समय

बीकानेर: दीपावली के मद्देनजर बिजली व्यवस्था के रखरखाव का काम जारी है। इसके तहत शहर के विभिन्न इलाकों में पेड़ों की छंटाई, विद्युत लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों के रखरखाव के लिए शुक्रवार को भी बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

Advertisement

दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

  • अंबेडकर कॉलोनी
  • नवल बस्ती
  • हरिजन बस्ती
  • शिवबाड़ी गांव का क्षेत्र

सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

चेतनानंद जीएसएस के पास, मुंधड़ा बगीची, नत्थूसर गेट के बाहर और अंदर, जोशी टेंट हाउस, फरसोलाई तलाई, बारह गुवाड़, नथानियों की सराय, हर्षों का चौक, रतनी व्यासों का चौक, मोहता चौक, मरुनायक चौक, बांठिया चौक, आसानियों का चौक, तेलीवाड़ा, हरिजन बस्ती, भैरू कुटिया रोड, बाबा रामदेव पार्क, लालीबाई पार्क, गोकुल सर्कल, पुष्करणा स्टेडियम, ईदगाह बारी अंदर और बाहर, गीता रामायण पाठशाला, रघुनाथसर कुआं, साले की होली, घेरूलाल कुआं, गोपीनाथ भवन, मुंधड़ा चौक और किकाणी व्यासों का चौक क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

  • रोशनी घर चौराहा
  • डेयरी बूथ के पास
  • कमला कॉलोनी का क्षेत्र

सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक

सुजानदेसर गांव, सूरज विहार कॉलोनी, सालमनाथ टंकी के पास, वाटर वर्क्स, पीएचईडी कार्यालय के पास, सुजानदेसर एसटीपी, डी-1 एरिया, लेगा बाड़ी, श्रीरामसर और मेघवालों का मोहल्ला सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।

सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक

  • केईएम रोड का क्षेत्र

सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

  • नगर निगम भंडार के पास
  • चौखुटी फ्लाईओवर के पास
  • कमला कॉलोनी का क्षेत्र

सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

  • सरकारी अस्पताल क्षेत्र
  • एमपी कॉलोनी सेक्टर 9 से 17
  • ऊन मंडी
  • पुगल रोड पुल का क्षेत्र

दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

  • राजीव नगर
  • सर्वोदय बस्ती सेक्टर 6 से 10

रखरखाव कार्य के चलते रहेगी कटौती

बिजली कंपनी के अनुसार, दीपावली से पहले विद्युत लाइनों, ट्रांसफॉर्मरों और आसपास के पेड़ों की छंटाई का काम किया जा रहा है। इससे बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाए रखने में मदद मिलेगी। संबंधित क्षेत्रों के निवासियों से अपील है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

Aapni Awaj | बीकानेर समाचार

Advertisement
Share: