बीकानेर में 4 घंटे बिजली बंद! गुरुवार को इन इलाकों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

29 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। शहर के कई इलाकों में गुरुवार 30 जुलाई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत तंत्र में ट्रांसफार्मर के रखरखाव कार्य के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्य के दौरान निम्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद

  • शुभम नर्सिंग होम के पास
  • सीताराम कॉम्प्लेक्स के पास
  • आरा मशीन वाली गली
  • सिद्धि विनायक मंदिर के पास
  • जस्सूसर रोड सहित आसपास के क्षेत्र

विभाग ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक विद्युत कार्यों की तैयारी पहले से कर लें। रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Share: