बीकानेर में सोमवार बिजली कटौती, सुबह-शाम इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई
बीकानेर। विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव के चलते सोमवार को शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में सप्लाई बंद रहेगी।
सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक
सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक मघाराम कॉलोनी, चैननाथ धुना, कोठारी अस्पताल, रांकावत भवन, पूगल बस स्टैंड, पंडित धर्मकांटा, प्रताप बस्ती और 5 नंबर ट्यूबवेल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक
दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चेतनानंद रोड, मुंधड़ा बगीचा, नत्थूसर टंकी, नत्थूसर गेट, जोशी टेंट हाउस, हर्षोलाई बड़ा गवाड़, काशनंदी, नथानियों की सराय, नथानियों का चौक, मोहता चौक, मरुनायक मंदिर, वैदों का चौक और सब्जी मंडी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
रखरखाव कार्य के चलते इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के दौरान बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।







