बीकानेर में गुरुवार को कई इलाकों में बिजली कटौती

07 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। विद्युत तंत्र में पेड़ों की छंटाई, विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों के आवश्यक रखरखाव के चलते गुरुवार 8 अक्टूबर को बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Advertisement

सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक

इस दौरान गढ़ कॉलोनी, महिला थाना और मरुधर कॉलोनी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 7 से 8:30 बजे तक

फड़ बाजार क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

सुबह 7 से 11 बजे तक

सैटेलाइट हॉस्पिटल के पास तथा हनुमान घोड़ा पाटिया ट्रांसफार्मर के पास के क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।

सुबह 9 से 11:30 बजे तक

मेहरों का बास और हनुमान हत्था क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक

मुरलीधर व्यास सेक्टर बी, सेक्टर-डी, मौसम विभाग के पास, मेघवालों की श्मशान भूमि और साहित्य अकादमी के पास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

दोपहर 3:30 से शाम 7 बजे तक

सोमानी मिल ट्रांसफार्मर के पास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Advertisement
Share: