बीकानेर में आज इन इलाकों में बिजली बंद, सुबह 7 से 11 बजे तक रहेगा असर

03 Oct 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर। शहर में विद्युत तंत्र के पेड़ों की छंटाई और विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव के चलते शनिवार, 3 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

Advertisement

सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली बंद

कल्ला कोठी और मुरलीधर व्यास चौराहा क्षेत्र में शनिवार सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 7 से 9 बजे तक इन इलाकों में कटौती

इसके अलावा सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक सर्वोदय बस्ती और आसपास के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी:

  • सेंट एनएन स्कूल के पास सर्वोदय बस्ती
  • मोहर्रम चौकी के पास सर्वोदय बस्ती
  • सिलवटों की मस्जिद क्षेत्र
  • मनोज दाल मिल के पास सर्वोदय बस्ती
  • कृपाल भारी मंदिर के पास का क्षेत्र
  • नरसिंह सागर तालाब के पास सर्वोदय बस्ती
  • गुलशन राजा मस्जिद के पास सर्वोदय बस्ती
  • साहिल जनरल स्टोर के पास और पीछे सर्वोदय बस्ती का क्षेत्र

विद्युत विभाग ने बताया कि पेड़ों की छंटाई और विद्युत लाइन के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है। संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक विद्युत कार्य पहले से निपटाने की अपील की गई है।

Advertisement
Share: