एमडी सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार - नई फॉर्च्यूनर गाड़ी को किया जब्त

20 Jul 2026 BIKANER
Advertisement

बीकानेर में नई फॉर्च्यूनर बनी मुसीबत! पुलिस ने रोका तो खुल गया नशे का बड़ा राज, MD के साथ आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए रोशनी घर चौराहे के पास एक युवक को एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की नई फॉर्च्यूनर कार को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर लिया है।

सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार ने बताया कि पुलिस टीम ने रोशनी घर चौराहे के पास पलाना निवासी कुम्भाराम राम जाट को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध एमडी ड्रग बरामद हुई, जिसके बाद उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से उसकी नई फॉर्च्यूनर कार भी जब्त की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं सीओ सिटी अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में सदर थाना प्रभारी सुरेन्द्र पचार के नेतृत्व में की गई।

फिलहाल पुलिस एमडी की बरामद मात्रा, सप्लाई नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

Share: