बीकानेर में युवती अचानक लापता! दूध की गाड़ी से गांव जाने निकली थी, फिर नहीं लौटी घर
श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर): श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के जाखासर गांव से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती खेत की ढाणी से गांव जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
जानकारी के अनुसार 15 जून की सुबह युवती खेत की ढाणी से दुग्ध पिकअप के जरिए गांव जाने के लिए निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
परिजनों ने आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद युवती के पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
रिपोर्ट में धीरदेसर चोटिया निवासी प्रवीण बारोठिया पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने शुरू की तलाश
पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी (एमपीआर) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई राजकुमार को सौंपी गई है।
पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।




