बाबूलाल फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत, इलाके में सनसनी
बीकानेर। शहर में रविवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार यह घटना बाबूलाल फाटक के पास स्थित शनि मंदिर के पीछे रविवार शाम करीब 4:30 बजे हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान मधु के रूप में हुई है। हालांकि वह किस क्षेत्र की रहने वाली थी, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




